![$img_title](https://lh3.googleusercontent.com/blogger_img_proxy/AEn0k_s34Y7-rpJv4nponKFNQkDksp-H1JcAuqyP-ON7KDXxlbpP0vJxAd9g9YgmRlIE7C10qCsMuYznK0QZki_UwQiPdupVrE3lmSYZMtQt36UTMf1kn-Mvfq6EMTQtS35gDQT9_qylG8urQar0KfdOLSJcD5dctinS=s0-d)
मजदूरी और अन्य छोटे-मोटे व्यवसाय करके पेट भरनेवाले समाज के लिए अक्सर अपने स्वामित्व के घर की कल्पना सपना ही रहती है| मुंबई जैसे महानगर में तो यह और भी असंभव सी बात बन जाती है| लेकिन सतीश हावरे नाम के एक व्यक्ति ने, रिक्षा चालक, सब्जी-भाजी बेचने वाले, मजदूरी करने वाले लोगों को नवी मुंबई जैसे महानगर में, उनके स्वामित्व का घर देना संभव कर दिखाया है|
![$img_title](https://lh3.googleusercontent.com/blogger_img_proxy/AEn0k_u6EhRvJ9cmFu3VXe2AJ8aNM3ZCQ4GeUWM3qjQkzparB1Ib1rYe075G0FQBB7CX_DWD5c_F0qyTSawKmet4qPXDHRTnFXFn6dWC73Egh8vqL-sTw_J7sYuo8OOw5h7tXRbwrwJhY0aDQQ28rifUt57S82CFXWA9=s0-d)
महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र में के पथ्रोड इस छोटे से गॉंव से नौकरी के लिए मुंबई में आये सतीश हावरे ने मेहनत और ईमानदारी से काम करते हुए लोगों का विश्वास प्राप्त किया और आर्किटेक का व्यवसाय आरंभ किया; फिर और एक कदम आगे बढ़ाते हुए ‘हावरे बिल्डर्स’ की स्थापना की| प्रगति की इन नई मंजिलों पर पहुँचने के बाद भी, सतीश, मुंबई में मजदूरी और अन्य छोटे-मोटे काम करके जीवनयापन करनेवाले लोगों की घर की समस्या को भूले नहीं थे| उन्होंने इन गरीब लोगों को नवी मुंबई में ढाई-तीन लाख रुपयों में घर देने की योजना बनाई| लेकिन सतीश के इन ग्राहकों के पास इतने भी पैसे नहीं थे| फिर उन्होंने ही इन लोगों को ऋण दिला देने की भी व्यवस्था की| नवी मुंबई के खारगर में बनी श्रमिक इमारत सतिश के ऐसे ही प्रयासों का फल है| आज इस बिल्डिंग में २०० परिवार रहते है| नौकरी के लिए मुंबई में आये सतीश, अब आर्थिक दृष्टी से पिछड़ें लोगों के घर का स्वप्न साकार करनेवाले आदमी बन गए था|
![$img_title](https://lh3.googleusercontent.com/blogger_img_proxy/AEn0k_sbIFXS0m2ADxmyUfjHepl5P05z45W5tz_pNwSK_QE7s7j-dTANEd4UueJOgz7BduxQlmRxpMvS7LrK-C976TcSrFHiYjtYYyl_SIwVd40oQ4ANOMShZpSMNT48ppRYfG1D8ceGy3iDIh-XSmNzwVsMjwiNW3vo=s0-d)
सतीश आज हमारे बीच नहीं है| लेकिन सामाजिक भान रखकर काम करना ही समाजसेवा है, इसी संकल्पना के आधार पर सतीश हावरे फाऊंडेशन काम कर रही है| यहॉं काम करनेवाले मजदूरों के लिए फाऊंडेशन ने दवाखाना शुरू किया है; यहॉं उनका नि:शुल्क उपचार किया जाता है| उनके बच्चों के लिए स्कूल चलाई जाती है| अंग्रजी और मराठी माध्यम की इस स्कूल में अत्यंत कम शुल्क में अच्छी शिक्षा दी जाती है|
![$img_title](https://lh3.googleusercontent.com/blogger_img_proxy/AEn0k_uyJ4DZ17njA6q7U4N6gK2MNuKOgmkWovC4zVFWGJQnzDDtFF5VRvJlzLyDYYum3ujTNviEn6d4qpgarj3ris2upOvkkQh-aXLBq7ZNBo0mvnj1ZJAhogutXhtFT_AJaQaFs80fKXoKAdnDUVDDEb9LPib__64=s0-d)
इसके साथ ही दुर्गम क्षेत्र के लिए फाऊंडेशन द्वारा बूक-बँक और अभ्यासिका उपक्रम चलाया जाता है| करीब एक सौ स्थानों पर यह उपक्रम चल रहा है| महिलाओं के लिए इस फाऊंडेशन ने ‘महिला स्वावलंबन औद्योगिक सहकारी संस्था’ शुरू की है| इस संस्था में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होता है|
![$img_title](https://lh3.googleusercontent.com/blogger_img_proxy/AEn0k_u7wWf0QWdwD9Pv_txoXFUlIGSg71jxzQR_GNEW9jruiTh8ODizuzhHeAYvxFTR-LhHi37xd6nyzfchfMPqIG_NyrCrNV5WNG4Tc5SnoJPc8xx_uNPwhFWj4rZ2Lpd1ZWAN0zRZJIoEDvO-qCUDFI7OWv7XalEC=s0-d)
सतीश के स्मृतिदिन के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते है| समाजकार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाता है|
संपर्क
सतीश फाऊंडेशन
४१६, वर्धमान मार्केट
सेक्टर - १७,
वाशी, नवी मुंबई ४० ०७ ०५
दूरभाष : ०२२ - ६७९१९८००
वेबसाईट :
www.haware.com
कैसे पहुँचे
ठाणे शहर मुंबई से ४२ कि. मी. दूर है और वहॉं से वाशी ८ कि. मी. दूरी पर है|
हवाई मार्ग : ठाणे शहर को समीपवर्ती हवाई अड्डा मुंबई का है|
रेल मार्ग : ठाणे से वाशी जाने के लिए लोकल ट्रेन सेवा उपलब्ध है|
सड़क मार्ग : ठाणे से बस सेवा भी उपलब्ध है|
No comments:
Post a Comment