Thursday, April 25, 2013

पहचान दिखाने के लिए बढ़ाई दाढ़ी, साम्प्रदायिक होता 'बल'


कश्मीर की पुलिसजम्मू-लद्दाख की अनदेखी-- 

Inline image 1

पहचान दिखाने के लिए बढ़ाई दाढ़ीसाम्प्रदायिक होता 'बल'

जम्मू-कश्मीर के कई पुलिसकर्मियों  ने अचानक लंबी-लंबी दाढ़ियां रखनी शुरू कर दी हैं। इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पुलिस में भर्ती के लिए पुरानी प्रणाली के अतिरिक्त एक नया क्रम हाल ही में शुरू किया हैजिसे 'आन द स्पाटभर्ती कहा जा रहा है। इसके अंतर्गत छानबीन की प्रणाली में परिवर्तन के अतिरिक्त शैक्षिक योग्यता घटाकर मैट्रिक तथा मीडिल पास  को पुलिस में भर्ती की छूट मिल गई है। इस नई नीति के अंतर्गत गत दो वर्षों में लगभग हजार पुलिसकर्मी भर्ती किए गए हैं जिनमें 1300 से अधिक श्रीनगर के निवासी हैं। कहा जा रहा है कि जो नए पुलिसकर्मी भर्ती किए जा रहे हैं उनमें आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के अतिरिक्त सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाने वाले युवक बड़ी संख्या में शामिल हैं।
सरकारी रपट के अनुसार वर्ष 2011 में शुरू हुई इस नई नीति के अंतर्गत 1837 पुलिसकर्मी भर्ती किए गए जिनमें 1663 मुसलमान, 166 हिन्दू तथा 5सिख हैं। 2012 में 1032 पुलिसकर्मी भर्ती किए गए जिनमें 768 मुसलमान, 252 हिन्दू तथा 12       सिख हैं।

No comments:

Post a Comment