Sunday, November 13, 2011

गोपालगढ़ दौरे पर गया परिषद् का प्रतिनिधिमंडल


            अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का एक छः सदस्य प्रतिनिधिमंडल हाल ही 23.09.2011 को दंगाग्रस्त क्षेत्र गोपालगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर जाकर आया हैं। प्रतिनिधिमंडल में मनीष यादव राष्ट्रीय मंत्री, सोहन जी आंजना प्रदेश मंत्री, धर्मवीर फौजदार प्रदेश सहसंगठन मंत्री, विरेन्द्र सिंह सोढ़ा प्रदेश सह मंत्री, अमित शर्मा एवं सौरव खंडाल सम्मिलित थे। प्रतिनिधिमंडल ने विवादित पोखर भूमि, गोपालगढ़ थाना, जहॉं पर फायरिंग हुई आदि स्थानों का निरीक्षण किया। प्रतिनिधि मंडल कि नवनियुक्त जिलाधीश गौरव गोयल एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरूषों से घटना के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का कई घायलों एवं घटना प्रत्यक्षदर्शियों से भी मिलना हुआ। संपूर्ण स्थानों के दौरे एवं कई व्यक्तियों से चर्चा करने पर कुछ गंभीर तथ्य सामने आये जो निम्न हैैः-
                   1.   संपूर्ण क्षेत्र एक समुदाय विशेष जो कि उस क्षेत्र में बहुसंख्यक हैं। के आतंक से त्रस्त हैं।
                   2.   संपूर्ण क्षेत्र में गाय तस्करी, गौमांस विक्री, हथियार तस्करी, लूटपाट, महिलाओं से अभद्रता आम बात हैं। 
                   3.    घटना के बाद संपूर्ण हिन्दू समाज में दहशत का माहौल हैं। अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अतः गांवों से बड़ी संख्या में हिन्दूओं का पलायन जारी हैं।
घटना वाले दिन जैसा घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मेव समाज के लोगों ने पहलें पुलिस एवं हिन्दूओं पर फायरिंग की जिसके कारण पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी जो कि न्यायोचित हैं इससे पूर्व कामां के स्थानीय विद्यायक ने पुलिस पर दबाव बना कर फायरिंग कर रही हजारों कि भीड़ के सामने सामान्य लाठीधारी पुलिसवालों को भेजा जिसके कारण आक्रमणकारी भीड़ के हौंसलें बुलंद हुये और उन्होने लगातार आगें बढ़ते हुये पुलिस थाने पर फायर किया। तब कहीं जाकर तत्कालीन जिलाधीश महोदय ने भीषण परिस्थितियों को देखकर फायरिंग का आदेश दिया। जो कि तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुये न्यायोचित कहा जा सकता है। 
                                                             परिषद् का प्रतिनिधिमंडल निम्न... सूत्री मांग आपसे करता हैंः-
1. विवादित भूमि एक पोखर है जिसको कब्रिस्तान में तब्दिल करने का प्रयास किया जा रहा है यह प्रमुख विवाद की जड़ है। इसको पोखर ही रहने दिया जायें। क्योंकि इस भूमि का ग्रामीण लम्बे समय से सार्वजनिक रूप से उपयोग करते आये है। अतः इस भूमि को सार्वजनिक भूमि ही रहने दिया जायें। 
2. पोखर की भूमि का किसी भी समुदाय विशेष को आवंटन नहीं किया जाना चाहियें अन्यथा परिणाम घातक हो सकते है।
3. गोपालगढ़ में स्थित मदरसे इस क्षेत्र में अशान्ति फैलाने वाले प्रमुख केन्द्र हैं इन मदरसों की निष्पक्ष जांच करवायी जायें।
4. गोपालगढ की स्थानीय मस्जिद से झगड़े वाले दिन माइक (ध्वनि यंत्र) से प्रातः 8.00 बजे से लेकर रात्रि तक जेहाद की घोषणा करने वाले तथा निर्दोष लोगों पर फायरिंग करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही कि जायें तथा मस्जिदों पर चलने वाले ध्वनियंत्रों पर तुरन्त प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाये जिससे अल्पसंख्यक हिन्दू समाज में भय का वातावरण कम हो सकें। 
5. प्रशासन द्वारा निर्दोष हिन्दूओं पर झुठे मुकदमें दर्ज किये जा रहे है यह झुठे मुकदमें इस क्षेत्र में शान्ति का वातावरण बनने में अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न कर रहे है।
6. हिन्दू समाज के जिन लोगों के चोटे आई है या गंभीर रूप से घायल हुए है उन्हे बिना किसी भेदभाव के आर्थिक एवं अन्य प्रकार की सहायता उसी प्रकार दी जाये जिस प्रकार अन्य घायलों को दी जा रही है। 
7. गोपालगढ़ में स्थायी रूप से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेना की दो कम्पनी स्थायी रूप से तुरन्त प्रभाव से स्थापित किया जाये।
8. समुदाय विशेष द्वारा फैलाये गये आंतक से परेशान होकर हिन्दू परिवार पलायन कर रहे है इस पलायन को रोकने का प्रयास करे  तथा उनको सुरक्षा प्रदान की जाये।
9. गोपालगढ़ क्षेत्र में एक विशेष दल गठित कर मस्जिद व उनके घरों की सघन तलाशी लेकर अवैध हथियार जब्त कर उन पर कठोर करवाई की जाये।
10. गोपालगढ़ क्षेत्र में अल्पसंख्यक हिन्दू समाज की प्रशासनिक सरल प्रक्रिया के माध्यम से सत्र अनुज्ञापत्र स्वीकृत करवाये जाये।
11. गोपालगढ़ क्षेत्र में हरियाणा व उत्तर प्रदेश से आने वाले संदिग्ध लोगों को पहचान कर उन्हे मेवात क्षेत्र में आने से रोका जाये एवं उन पर कानूनी कार्यवाही की जाये जिससे शान्ति व्यवस्था बनी रहे। 


mangilal choudhary 
pradesh karyalay mantri
abvp rajasthan
9929457564

No comments:

Post a Comment